राज्‍य समाचार

फ़रवरी 26, 2025 7:45 अपराह्न

views 11

डॉ0 सुकांत मजूमदार ने मेघालय सरकार से पूर्वोत्तर परिषद के अन्‍तर्गत दस लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया

केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज मेघालय सरकार से पूर्वोत्तर परिषद के अन्‍तर्गत दस लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया। डॉ. मजूमदार ने आज राज्य में पूर्वोत्‍तर परिषद और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के अन्‍तर्गत विभिन्न परियोजनाओं की समीक...

फ़रवरी 26, 2025 7:46 अपराह्न

views 626

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सात नए मंत्री शामिल किए गए

बिहार में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में सात नए मंत्री शामिल किए गए। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पटना के राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।       शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में संजय सरावगी, कृष्ण कुमार मंटू, डॉ. सुनील क...

फ़रवरी 26, 2025 7:40 अपराह्न

views 14

जम्‍मू कश्‍मीरः राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक संदिग्‍ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की

जम्‍मू कश्‍मीर में आज राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक संदिग्‍ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। आकाशवाणी के जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि राजौरी जिले के सुन्‍दरबनी सेक्‍टर में फल गांव के नजदीक जंगल में छुपे आतंकवादियों ने वहां से गुजर रहे सेना वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी।   ...

फ़रवरी 26, 2025 7:40 अपराह्न

views 7

गुजरातः सूरत में चार मंजिला कपड़ा मार्केट में लगी आग

गुजरात के सूरत में आज चार मंजिला कपडा मार्केट में आग लग गई। अग्‍निशमन दल और स्‍थानीय पुलिस आग पर काबू करने पर लगे हुए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आठ सौ से ज्‍यादा दुकानें प्रभावित हुई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग ...

फ़रवरी 26, 2025 7:23 अपराह्न

views 18

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा का बयान दर्ज किया

महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच कल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा का बयान दर्ज किया। मखीजा को रिबेल किड के नाम से जाना जाता है।        यह विवाद तब शुरू हुआ जब इस महीने की शुरुआत में मखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी, रणवीर इलाहबादिया, समय रैना और इंडियाज ...

फ़रवरी 26, 2025 7:11 अपराह्न

views 8

सीमा सुरक्षा बल ने पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

सीमा सुरक्षा बल ने आज तड़के पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।   हमारे संवाददाता ने सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर जनसंपर्क अधिकारी के हवाले से बताया कि बल के जवानों ने पठानकोट सेक्टर में ताशपतन सीमा चौकी के पास घुसपैठिए क...

फ़रवरी 25, 2025 9:05 अपराह्न

views 10

तेलंगानाः श्रीसैलम लैफ्ट बैंक केनाल सुरंग परियोजना के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकलने में बाधा

तेलंगाना में नगर कुरनूल जिले के दोमलापेंटा में श्रीसैलम लैफ्ट बैंक केनाल सुरंग परियोजना के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकलने के लिए बचाव दल को पानी और गाद के कारण बाधा आ रही है।   राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया है कि दो सौ मीटर लम्‍बी सुरंग में 15 से 20 फीट की ऊंचाई तक पानी और ...

फ़रवरी 25, 2025 7:43 अपराह्न

views 12

पंजाबः अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ आज एक दिन का छापेमारी अभियान चलाया गया

पंजाब में, अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ आज एक दिन का छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में एक हजार 274 विदेश भेजने वाली कंपनियों पर छापे मारे गए।   सात ट्रेवल एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ 24 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

फ़रवरी 25, 2025 7:42 अपराह्न

views 9

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और...

फ़रवरी 25, 2025 7:41 अपराह्न

views 55

प्रयागराज महाकुंभ अपने समापन की ओर अग्रसर

प्रयागराज महाकुंभ अपने समापन की ओर अग्रसर है। कल महाशिवरात्रि के पावन स्‍नान के साथ ही 45 दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ का समापन हो जायेगा। महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ 47 लाख श्रद्धालु पवित्र स्‍नान कर चुके हैं।   आज शाम 6 बजे तक 1 करोड़ 11 लाख लोगों ने पवित्र स्नान किया। आध्यात्मिक म...