राज्‍य समाचार

मार्च 1, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 22

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने जम्मू में विधायक दल की बैठक बुलाई

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र से पहले कल कांग्रेस ने जम्मू में अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है। पार्टी के मुख्य सचेतक और बांदीपुरा से विधायक निज़ामुद्दीन भट ने सभी विधायकों को रविवार को जम्मू में पार्टी मुख्यालय में बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी मुख्यमंत्री के...

मार्च 1, 2025 10:10 पूर्वाह्न

views 29

केंद्र ने तेलंगाना के ममनूर में दूसरा हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी दी

केंद्र ने तेलंगाना में राजधानी हैदराबाद से करीब डेढ सौ किलोमीटर दूर वारंगल के पास ममनूर में दूसरा हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी दे दी है। तेलंगाना के सडक और भवन निर्माण मंत्री के. वेंकट रेड्डी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्र ने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अनुरोध पर सकारात्‍मक रुख दिखाया ...

मार्च 1, 2025 9:59 पूर्वाह्न

views 15

दिल्‍ली में हल्‍की बारिश से मौसम खुशनुमा

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह बादल छाए रहे और हल्‍की बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में तेजी से उतार-चढाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया है कि ये स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण बन रही है।  

मार्च 1, 2025 9:51 पूर्वाह्न

views 15

मध्‍य प्रदेश सरकार ने स्‍वच्‍छता के लिए जागरूकता बढाने के लिए रील प्रतियोगिता शुरू की

मध्‍य प्रदेश सरकार ने स्‍वच्‍छता के बारे में राज्‍य की जनता के बीच जागरूकता बढाने के लिए रील प्रतियोगिता शुरू की है। विजेताओं को दो लाख रुपये तक की प्रोत्‍साहन राशि दी जाएगी।

मार्च 1, 2025 9:42 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना: कैनाल सुरंग में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तपर पर बचाव कार्य जारी

तेलंगाना में श्री शैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तपर पर बचाव कार्य जारी है। नागरकुर्नूल के जिला अधिकारी, बदावथ संतोष ने मीडिया को बताया कि सुरंग संबंधी आपदाओं में विशेषज्ञता रखने वाली 11 शीर्ष एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान...

मार्च 1, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 11

ल्यूक कॉउटिन्हो होलिस्टिक हीलिंग सिस्टम्स के सह-संस्थापक ल्यूक कॉउटिन्हो ने नई दिल्ली में आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया

जाने-माने समग्र स्वास्थ्य कोच और ल्यूक कॉउटिन्हो होलिस्टिक हीलिंग सिस्टम्स के सह-संस्थापक ल्यूक कॉउटिन्हो ने पोषण अभियान के कार्यान्वयन का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली में एक आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। उनका दौरा सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के माध्यम से कुपोषण से निपटने की भारत सरकार की प्रतिबद्धत...

फ़रवरी 28, 2025 12:31 अपराह्न

views 25

पंजाब सरकार ने विकलांग सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि की

पंजाब सरकार ने युद्ध या कार्रवाई के दौरान ड्यूटी के दौरान विकलांग होने वाले सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि को मंजूरी दी है। राज्य रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि संशोधित नीति के तहत अनुग्रह राशि को दोगुना कर दिया गया है, जिससे रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों दोनों के प्रभावित क...

फ़रवरी 28, 2025 12:02 अपराह्न

views 19

कोलकाता में साहित्यिक सम्मेलन का हुआ आगाज

कोलकाता में पूर्वोदोई साहित्य उत्सव का तीन दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन कल शुरू हुआ। नेशनल बुक ट्रस्ट, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन संस्थान-आईएससीएस और अन्य संगठन संयुक्त रूप से इस उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आईएससीएस के निदेशक अरिंदम मुखर्जी ने...

फ़रवरी 28, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 20

लद्दाख के जोजिला दर्रे पर तीन फीट से अधिक बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

लद्दाख में  श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को ज़ोजिला दर्रे पर तीन फीट से अधिक बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है। भारी बर्फबारी के बाद कारगिल-ज़ांस्कर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।   कारगिल के विभिन्न क्षेत्रों में एक से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। हालांकि मौसम व...

फ़रवरी 28, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 17

दिल्ली सरकार विधानसभा में आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार से संबंधित सीएजी की एक और रिपोर्ट पेश करेगी

दिल्ली सरकार आज विधानसभा में आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सीएजी की एक और रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन के बारे में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रिपोर्ट की प्रतियां विधानसभा के पटल पर रखेंगी। तीन द...