राज्‍य समाचार

मई 4, 2025 2:10 अपराह्न

views 23

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर जाएंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर जाएंगे। श्री धनखड़ आज शाम राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों और विद्यार्थियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

मई 4, 2025 2:08 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काशी के योग साधक शिवानंद बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने काशी के योग साधक शिवानंद बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा कि योग और आध्यात्मिक साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

मई 4, 2025 2:07 अपराह्न

views 17

पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पलक शेर मसीह और सूरज मसीह पर कथित रूप से अमृतसर में सेना छावनी और एयरबेस के फोटो और संवेदनशील जानकारी की जासूसी का आरोप है। आरंभिक जांच में उनका संबंध पाकिस्‍तानी जासूसों से होने का पता चला है।  

मई 4, 2025 2:04 अपराह्न

views 30

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा- आदिवासी समुदाय प्रकृति का मूल संरक्षक

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राज्यपाल के अनुदान से जनजातीय गांवों में पत्तियों से प्लेट और कप बनाने के लिए मशीनरी ले जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   कल हैदराबाद में राजभवन में आदिवासी समुदाय के युवा सदस्यों से राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समुदाय प्रकृति का मूल संरक्ष...

मई 4, 2025 2:01 अपराह्न

views 35

आंध्र प्रदेश सरकार ने “ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी” विकसित करने के लिए किए क्रिएटिव लैंड एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर

आंध्रप्रदेश सरकार ने राज्य में पहला "ट्रांसमीडिया एंटरटेनमेंट सिटी" विकसित करने के लिए क्रिएटिव लैंड एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने एक मई को अमरावती में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना से, आंध्र प्रदेश में अमरावती को क्रिएटर लैं...

मई 4, 2025 1:52 अपराह्न

views 20

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया

भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण-रेखा के पार से अकारण गोलीबारी की।

मई 4, 2025 1:44 अपराह्न

views 15

आज ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान:  मौसम विभाग

 मौसम विभाग ने आज ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तथा मंगलवार तक मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।       पश्चिम और उत्तर बंगाल के सभी जिलों में आज गरज के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान ...

मई 4, 2025 1:40 अपराह्न

views 55

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बिहार में आयोजन राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर: मयंक श्रीवास्तव

भारतीय खेल प्राधिकरण के उप-महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने कहा है कि सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बिहार में आयोजन राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।     आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि इन खेलों से बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे का विकास होगा और युवा ...

मई 3, 2025 8:51 अपराह्न

views 28

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुणे से दो नई रेलगांडियों का शुभारंभ किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज महाराष्‍ट्र के पुणे से दो नई रेलगांडियों- हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। श्री वैष्णव ने कहा कि छह स्टेशनों - पुणे, हडपसर, खड़की, शिवाजीनगर, उरुली कंचन और अलंदी - के विकास के लिए मास्टर प्लान अपने अंतिम चरण में है...

मई 3, 2025 8:41 अपराह्न

views 23

मौसम विभाग ने कल ओडिशा में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल ओडिशा में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल मध्यम वर्षा हो सकती है साथ ही गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।       मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी मंगलवार तक ऐसा ही मौसम र...