राज्‍य समाचार

मई 9, 2025 6:02 अपराह्न

views 64

महाराष्ट्र सरकार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियांँ रद्द कीं

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में प्रशासनिक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों विशेषकर, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभागों के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बैठक में राज्य की सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।   बैठक में उपमुख्यमंत्र...

मई 9, 2025 5:56 अपराह्न

views 39

दिल्ली हवाई अड्डे पर कुल 138 उड़ानें रद्द

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज कुल 138 उड़ानें रद्द की गईं। इसमें 4 अंतरराष्ट्रीय आगमन, 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान, 63 घरेलू आगमन और 66 घरेलू प्रस्थान शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एयरलाइन से उड़ान की अद्यतन जानकारी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के बारे में जानकारी लें।

मई 9, 2025 5:54 अपराह्न

views 11

पंजाब सरकार ने 9 ड्रोन रोधी प्रणालियांँ खरीदने का निर्णय किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि राज्य सरकार ने नौ ड्रोन रोधी प्रणालियां खरीदने का निर्णय किया है। इन्हें नार्को-आतंकवाद पर नजर रखने के लिए राज्य के छह सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने आतंक पीड़ितों और युद्ध में घायल...

मई 9, 2025 5:51 अपराह्न

views 20

पंजाब पुलिस ने एक ड्रग-तस्कर को मार गिराया, दो को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आज एक ड्रग तस्कर को मार गिराया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। स्‍वापक नियंत्रक कार्यबल ने एक तस्कर को जवाबी फायरिंग में मार गिराया। उससे एक पिस्तौल, दो किलोग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपये बरामद किए हैं।       एक अन्य अभियान में, तरनतारन पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकी मॉड...

मई 9, 2025 3:22 अपराह्न

views 10

कर्नाटकः मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरू के प्रमुख स्थानों पर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया

ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाओं के मद्देनजर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज बेंगलुरू के प्रमुख स्थानों पर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।       इस दौरान सड़कों पर प्रतिभागियों ने गर्व से राष्ट्रीय ध्वज लहराया। भारतीय सैनिकों की सुरक्षा के लिए राज्य भर...

मई 9, 2025 2:27 अपराह्न

views 27

पंजाब में राज्य सरकार ने आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा के लिए कैबिनेट बैठक बुलाई

पंजाब में वर्तमान स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने आज अस्पतालों, अग्निशमन विभाग की तैयारियों, राज्य के राशन स्टॉक और अन्य आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा के लिए कैबिनेट बैठक बुलाई है। छह सीमावर्ती जिलों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मंत्रियों को तैनात करने का भी फैसला किया गया है।   इस ...

मई 9, 2025 2:18 अपराह्न

views 16

नागरिक सुरक्षा निदेशालय आज नई दिल्ली के आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लगाए गए एयर रेड सायरन का परीक्षण करेगा

नागरिक सुरक्षा निदेशालय आज नई दिल्ली के आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में लगाए गए एयर रेड सायरन का परीक्षण करेगा। मध्य दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट जी सुधाकर ने जानकारी दी है कि परीक्षण दोपहर 3 बजे शुरू होगा और यह 15 से 20 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। आम जनता को इस दौरान शांत रहने और न घबराने की ...

मई 9, 2025 12:59 अपराह्न

views 16

भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने जम्मू और उधमपुर से नई दिल्ली की ओर जाने वाली विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना बनाई है। इस विशेष रेलगाड़ी संख्‍या-04612 में 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित कोच होंगे। यह रेल सवेरे 10 बजकर 45 मिनट से जम्मू से चलेगी।     बीस कोच वाली एक और वंदे भारत रेलगाडी द...

मई 9, 2025 12:27 अपराह्न

views 20

भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने अनेक उपाय शुरू किये

राजस्थान सरकार ने राज्य के विभिन्न स्थानों में पाकिस्तान के हमलों के प्रयासों के बाद भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के बीच अनेक उपाय शुरू किये हैं। इनमें सीमावर्ती जिलों में ब्लैक आउट करना, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करना और स्कूलों को बंद करना शामिल है। 

मई 9, 2025 12:26 अपराह्न

views 23

तेलंगाना: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है राज्य सरकार

तेलंगाना सरकार कल होने वाले मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के भव्य उद्घाटन समारोह के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है। हैदराबाद के गाचीबोवली के इनडोर स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। दुनिया भर के एक सौ नौ देशों की प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसके अलावा भी कुछ और प्रतिभागी आज हैदराबाद पहुंच...