राज्‍य समाचार

जून 3, 2025 2:16 अपराह्न

views 27

एनसीडब्ल्यू ने गाजियाबाद में महिला पर एसिड अटैक की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया, मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला पर एसिड अटैक की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि वे त्वरित, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करें। आयोग ने अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर आयोग को एक...

जून 3, 2025 2:12 अपराह्न

views 23

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 12 लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश ने पूरे राज्य में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, कल शाम तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

जून 3, 2025 2:28 अपराह्न

views 54

उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न पुलिस सेवाओं में अग्निवीरों को 20% आरक्षण देने की घोषणा की

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी), घुड़सवार पुलिस और फायरमैन के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 %  आरक्षण को मंजूरी दे दी है। अग्निपथ योजना के तहत सेवा देने वाले युवाओं को सेवा के बाद रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री योगी आदि...

जून 3, 2025 2:04 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर में चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे। श्री सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब पुल जम्मू-कश्मीर में नए भारत की शक्ति और दूरदर्शिता का गौरवशाली प्रतीक है।     उन्हों...

जून 3, 2025 2:01 अपराह्न

views 15

एनसीडब्ल्यू ने ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति मामले की त्वरित जांच के निर्देश दिए

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महाराष्ट्र सरकार को ठाणे में 15 वर्षीय लड़की के कथित अपहरण, दुष्‍कर्म, जबरन गर्भपात और वेश्यावृत्ति की त्वरित जांच करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से तीन दिनों के भीतर  कार्रवाई की विस्‍त़ृत...

जून 3, 2025 1:59 अपराह्न

views 17

राजस्थान: जैसलमेर में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला अधिकारी शकूर खान गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकूर खान को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शकूर खान पर सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप है। खु‍फिया विभाग के पुलिस महानिरीक्षक विष्णु कांत गुप्ता ने बताया...

जून 3, 2025 1:53 अपराह्न

views 23

पंजाब:  ऐतिहासिक फिरोजपुर किले को जनता के लिए खोला गया

पंजाब में, दो शताब्दियों के बाद ऐतिहासिक फिरोजपुर किले को भारतीय सेना के गोल्डन एरो डिवीजन द्वारा जनता के लिए खोल दिया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रणनीतिक रूप से स्थित यह किला सिख साम्राज्य की 19वीं सदी की सैन्य वास्तुकला का एक अनूठा उदाहरण है। इसका षट्कोणीय डिज़ाइन और मज़बूत रक्षात्मक विशेषत...

जून 3, 2025 12:01 अपराह्न

views 17

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से बात कर लिया हालात का जायज़ा

असम में पिछले 24 घंटों में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। यह राज्‍य के पांच और जिलों में फैल गई है और कुल 22 जिलों में पांच लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से 65 राजस्व सर्किलों के 1250 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं और राज्य भर में 12,600 हेक्टेयर से अधिक फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा...

जून 3, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 104

पंजाब पुलिस ने आईएसआई और खालिस्तानी समर्थक से जुड़े जासूस को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला से संबंध रखने वाले एक जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगनदीप सिंह को कल शाम तरनतारन से गिरफ्तार किया गया।   अधिकारियों के अनुसार, वह सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों के विवरण सहित संवेदनशील ...

जून 3, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 24

आंध्र प्रदेश सरकार और इसरो ने नागरिक केंद्रित शासन के लिए 5 साल का समझौता किया

आंध्र प्रदेश सरकार की रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी  (आर टी जी एस) और इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर ने राज्‍य में नागरिक केंद्रित शासन के लिए अंतरिक्ष तकनीक का लाभ उठाने के लिए 5 साल के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सतीश धवन स्पेस सेंटर के निदेशक ए राजराजन और आर टी जी एस के सी ई ओ प्रखर जैन की मौज...