राज्‍य समाचार

जून 7, 2025 1:12 अपराह्न

views 19

आज मध्‍य प्रदेश के सिहोर जिले की एक दिन की यात्रा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्‍य प्रदेश के सिहोर जिले की एक दिन की यात्रा पर हैं। श्री चौहान सिहोर और इच्‍छावर में कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे और मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव के साथ 51 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों के भूमि पूजन में हिस्‍सा लेंगे।...

जून 7, 2025 12:28 अपराह्न

views 18

आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले सात दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में दक्षिणी प्रायद्वीपीय और विदर्भ, छत्तीसगढ़ औ...

जून 7, 2025 12:23 अपराह्न

views 30

भारतीय महाकाव्यों के ज्ञाता, मराठी साहित्य के प्रख्यात विद्वान और लेखक दाजी पणशीकर का निधन

भारतीय महाकाव्यों के ज्ञाता और मराठी साहित्य के प्रख्यात विद्वान और लेखक दाजी पणशीकर का  महाराष्ट्र के ठाणे में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। महाभारत, एकनाथी भागवत और भावार्थ रामायण जैसे ग्रंथों की विद्वतापूर्ण व्याख्या के लिए पणशीकर का सम्मान किया जाता है।     उनका अंतिम संस्कार आज जवाहर...

जून 7, 2025 11:48 पूर्वाह्न

views 22

जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अज़हा का त्यौहार

जम्मू-कश्मीर में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लाखों श्रद्धालु मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज़ अदा कर रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।     उपराज्यपाल ने अपने स...

जून 7, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 15

आरसीबी के आईपीएल फाइनल में जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की जांच हुई तेज

कर्नाटक पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल क्रिकेट के फाइनल में जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की जांच तेज कर दी है।     इस भगदड़ 11 लोगों की मौत हो गई थी। प्रबंधन में कथित रूप से चूक के लिए आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के कुछ सदस्यों स...

जून 7, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 29

जानवरों की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि जानवरों की कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।     मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नमाज़ केवल पारंपरिक स्...

जून 7, 2025 8:38 पूर्वाह्न

views 21

महाराष्ट्र: कई नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सुरक्षा बलों के समक्ष किया आत्मसमर्पण

बारह कट्टर नक्सलियों ने कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर एक करोड़ रुपए से अधिक का ईनाम था।  मुख्यमंत्री ने उन्हें संविधान की एक प्रति भेंट की। श्री फडणवीस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित जिले के सुदू...

जून 6, 2025 4:27 अपराह्न

views 88

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर की अपनी यात्रा के दौरान चिनाब और अंजी पुल का उद्घाटन किया। चिनाब पुल विश्‍व का सबसे ऊंचा आर्क पुल है।     वहीं अंजी पुल भारत का पहला केबल आधारित रेल पुल है। दोनों पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक-यूएसबीआरएल का हिस्‍सा हैं। 272 किलोमीटर क...

जून 6, 2025 1:53 अपराह्न

views 33

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष तेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का 95 वर्ष की आयु में निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष तेन्नाला बालकृष्ण पिल्लई का आज सुबह 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और  तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। श्री पिल्लई कोल्लम जिले के सूरनद के रहने वाले थे। वे त...

जून 6, 2025 1:47 अपराह्न

views 29

हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से शिमला के अन्नाडेल हेलीपैड पर उतरे, जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ सैन्य अ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला