राज्‍य समाचार

जून 8, 2025 2:03 अपराह्न

views 22

असम में आज बाढ़ के स्थिति में हुआ थोड़ा और सुधार

असम में आज बाढ़ के स्थिति में थोड़ा और सुधार हुआ है। असम में ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों में बाढ़ का पानी घटना शुरू हो गया है,हालांकि कुछ स्‍थानों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।    कामरूप जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में फेरी सेवा आज फिर से शुर...

जून 8, 2025 1:50 अपराह्न

views 36

तेलंगाना: आज किया जाएगा राज्‍य मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन और मंत्री शामिल किए जाएंगे

तेलंगाना में आज शाम राज्‍य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है जिसमें तीन और मंत्री शामिल किए जाएंगे। हैदराबाद में राजभवन में आज श्री जी. विवेक वेंकट स्‍वामी, श्री ए. लक्ष्‍मण और श्री वकिति श्रीहरि मंत्री-पद की शपथ लेंगे। इस विस्तार के बाद, तेलंगाना मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्‍या बढ़कर 15 हो ज...

जून 8, 2025 1:39 अपराह्न

views 20

सिक्किम: चाटेन में फंसे सभी 28 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

स‍िक्किम के चाटेन में फंसे सभी 28 लोगों को राज्‍य सरकार ने  सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें तीन नाबालिगों सहित स्‍थानीय लोग, पर्यटक टैक्‍सी ड्राइवर और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। सभी लोगों को पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे सुरक्षित पहुंचाया गया है।  

जून 8, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 23

अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में गरज और तेज़ हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस मह...

जून 8, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 16

मणिपुर सरकार ने पांच जिलों में इंटरनेट तथा मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया

मणिपुर सरकार ने पांच जिलों में कल रात 11 बजकर 45 मिनट से पांच दिनों के लिए वीसैट और वी.पी.एन. सहित इंटरनेट तथा मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। इन जिलों में इंफाल-पश्चिम, इंफाल-पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग शामिल हैं।       मणिपुर के आयुक्त-सह-सचिव (गृह), एन अशोक कुमार द्...

जून 8, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 41

उत्‍तर रेलवे ने कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत रेल सेवा शुरू की

उत्‍तर रेलवे ने कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत रेल सेवा शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा से वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया था।     कटरा से बारामूला और वापसी की यात्रा करने वाले यात्रियों ने वंदे भारत रेल सेवा शुरू होने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है...

जून 8, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 37

आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्‍य योजना के माध्‍यम से बिहार में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में नजर आ रहे हैं क्रांतिकारी बदलाव

बिहार में आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्‍य योजना के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव नजर आ रहे हैं और लाखों लोगों खासकर गांव में रहने वाले लोगों का जीवन बदल रहा है। इस दिशा में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्‍य सरकार ने एक वर्ष के अंदर लाभार्थियों के हज़ारों करोड़ ...

जून 8, 2025 7:55 पूर्वाह्न

views 17

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजे की राशि बढ़ाकर 25-25 लाख रुपये की गई

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में मारे गए 11 लोगों के परिवारों को मुआवजे की राशि बढ़ाकर 25-25 लाख रुपये कर दी गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को इस आशय के आदेश दिये । इससे पहले राज्य सरकार ने हर एक परिवार को दस लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी।     केंद्रीय...

जून 8, 2025 7:38 पूर्वाह्न

views 24

दिल्‍ली पुलिस ने कई वर्षों से दिल्‍ली में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेश के 66 नागरिकों को हिरासत में लिया

दिल्‍ली पुलिस ने कई वर्षों से दिल्‍ली में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेश के 66 नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया है कि पश्चिमोत्‍तर दिल्‍ली में बिना किसी वैध दस्‍तावेज के रह रहे इन बांगलादेशियों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू करने और इनके खिलाफ कार्रवाई करने के...

जून 8, 2025 7:09 पूर्वाह्न

views 25

आज मदुरै में तमिलनाडु भाजपा की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज मदुरै में तमिलनाडु भाजपा की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी के राज्य, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। श्री शाह ऐतिहासिक मीनाक्षी अम्मन मंदिर भी जाएंगे।       श्री शाह चुनाव तैयारियों पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला