राज्‍य समाचार

जुलाई 20, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 31

तेलंगाना: स्वतंत्र विशेषज्ञ कार्य समूह ने जाति सर्वेक्षण के अध्ययन से संबंधित रिपोर्ट मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को सौंपी

तेलंगाना में स्वतंत्र विशेषज्ञ कार्य समूह ने जाति सर्वेक्षण के अध्ययन से संबंधित अपनी रिपोर्ट कल मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को सौंप दी। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जाति सर्वेक्षण के आंकड़ों की जानकारी प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक प्रणाली अपनाई गई और इससे सरकार को सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण...

जुलाई 20, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 59

महाराष्ट्र: दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोग डूबे

महाराष्ट्र में कल दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोग डूब गए। पहली घटना में पंढरपुर में चंद्रभागा नदी में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये महिलाएं पवित्र स्नान के लिए पुंडलिक मंदिर के पास नदी में डुबकी लगाने गई थीं। उन्हें बचाने के प्रयासों के बावजूद, दो महिलाओं की जान चली गई।     तीसरी मह...

जुलाई 20, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 23

ओडिशा सरकार ने महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम ‘शक्तिश्री’ शुरू करने का निर्णय लिया

ओडिशा सरकार ने राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम 'शक्तिश्री' शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कल भुवनेश्वर में इसकी घोषणा की।     यह कार्यक्रम राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभ...

जुलाई 19, 2025 9:01 अपराह्न

views 31

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में पहुंचा, अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगाजल लेकर रवाना

उत्‍तराखंड में श्रावण के महीने के दौरान हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक 2.5 करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गन्‍तव्‍यों के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच, बड़ी संख्‍या में डाक कांवड़िए डीजे से लैस वाहनों के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं। बैरागी कै...

जुलाई 19, 2025 9:23 अपराह्न

views 20

मौसम विभाग ने केरल के लिए आज और कल अत्‍यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने केरल के लिए आज और कल अत्‍यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह से सात दिनों त‍क केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बहुत तेज वर्षा जारी रहेगी। दक्षिण-पश्चिम राजस्‍थान में भी बहुत तेज वर्षा का अनुमान है। 

जुलाई 19, 2025 8:30 अपराह्न

views 33

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के कर रही है: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार राज्य में तेज गति से विकास के कर रही है। जनता ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।   सरकार प्रधानमंत्री के...

जुलाई 19, 2025 8:09 अपराह्न

views 20

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने काचीगुडा रेलवे स्‍टेशन से जोधपुर के लिए नई एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी को किया रवाना

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज शाम काचीगुडा रेलवे स्‍टेशन से जोधपुर के लिए नई एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेलगाड़ी तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान राज्‍यों से होकर गुजरने वाले यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी।...

जुलाई 19, 2025 6:48 अपराह्न

views 93

ओडिशा: पुरी के बलंगा में 15 वर्षीय लड़की को बदमाशों ने लगाई आग, 60% जली; सरकार ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए

ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना में कुछ बदमाशों ने एक 15 वर्षीय लड़की को आग लगा दी। 60% से अधिक जल चुकी इस लड़की को स्‍थानीय लोगों ने बचाया। इस नाबालिग लड़की को गंभीर स्थिति में भुवनेश्‍वर के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना तब घटी जब वह लड़की एक पुस्‍तक ...

जुलाई 19, 2025 2:01 अपराह्न

views 18

मौसम विभाग ने आज केरल, माहे और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज केरल, माहे और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक कोंकण, गोवा और कर्नाटक के विभिन्न भागों में भी मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।     उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी...

जुलाई 19, 2025 2:00 अपराह्न

views 20

उत्तर प्रदेश: यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु और 19 घायल

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्‍सप्रेस-वे पर आज सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और 19 घायल हो गए। मथुरा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक श्‍लोक कुमार ने बताया है कि पहली दुर्घटना आज तड़के करीब 3 बजे एक मिनी वैन के एक ट्रक से टकराने से हुई जिसमें छह लोगों की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई और ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला