अगस्त 10, 2025 8:45 पूर्वाह्न
16
तेलंगाना: तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तेलंगाना के हैदराबाद में वनस्थलीपुरम, हयातनगर सहित कई इलाकों में कल शाम तेज बारिश हुई। कल दो घंटे की बारिश में सौ मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। नामपल्ली सहित पुराने शहर के कई क्षेत्रों में आज सुबह सबसे अधिक 124.8 मिलीमीटर बारिश हुई। खैराताबाद में 120 मिलीमीटर और चार मिनार में 112.5 मिलीमीटर वर्षा ...