राज्‍य समाचार

सितम्बर 23, 2025 7:56 पूर्वाह्न

views 42

असम में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र-बीटीआर के चुनावों में 77.9% मतदान हुआ

असम में, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र-बीटीआर के चुनावों में 77.9% मतदान हुआ। यह चुनाव पाँच जिलों - कोकराझार, बक्सा, चिरांग, उदालगुरी और तामुलपुर में हुआ। 40 सदस्यों की परिषद के चुनाव के लिए 3 हजार 359 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। 316 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना शुक्रवार को होगी।

सितम्बर 23, 2025 6:22 पूर्वाह्न

views 141

असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में होगा

असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार आज दोपहर गुवाहाटी के सोनापुर में किया जाएगा। अब तक दस लाख से ज़्यादा लोगों ने जुबीन को श्रद्धांजलि दी है। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस महान गायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी। &nb...

सितम्बर 22, 2025 8:39 अपराह्न

views 70

फरीदाबाद में लघु फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में, सेवा पखवाड़ा के तहत फरीदाबाद में लघु फिल्म चलो जीते हैं का प्रदर्शन किया गया। स्वामी विवेकानंद के विचार, जो दूसरों के लिए जीते हैं से प्रेरित यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन के संघर्षों, उनकी सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के उनके आदर्श...

सितम्बर 22, 2025 5:14 अपराह्न

views 16

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने की आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा

जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग - जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा ने आज उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों के पहाड़ी इलाकों में जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की। यह समीक्षा हाल ही में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ों के बाद की गई है।   हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया...

सितम्बर 22, 2025 1:59 अपराह्न

views 91

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों की संख्या दोगुनी करने की घोषणा की; हरि नगर बस डिपो में 400 से अधिक बसें और 84 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल तक इलेक्ट्रिक बसों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दिल्ली में 3000 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और अगले साल तक इनकी संख्या 6000 हो जाएगी। हरि नगर में तीन मंजिला डीटीसी बस डिपो की आधारशिला रखते हुए, श्र...

सितम्बर 22, 2025 1:52 अपराह्न

views 101

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सभी संविदा कर्मचारियों के वेतन में 5% की वृद्धि करने का निर्णय लिया

जम्मू-कश्मीर में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-एनएचएम ने सभी संविदा कर्मचारियों के वेतन में 5% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एनयूएचएम और रोग नियंत्रण कार्यक्रमों सहित राज्य, संभागीय, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। यह वेतन वृद्धि सेवा...

सितम्बर 22, 2025 1:39 अपराह्न

views 56

कर्नाटक में विश्व प्रसिद्ध मैसूर दशहरा उत्सव शुरू, बुकर पुरस्कार विजेता बानू मुश्ताक ने किया उद्घाटन

कर्नाटक में विश्व प्रसिद्ध मैसूर दशहरा उत्सव आज से शुरू हो गया है। बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका बानू मुश्ताक ने इसका उद्घाटन किया। यह उत्सव 11 दिनों तक चलेगा। उत्‍सव का समापन 2 अक्टूबर को एक भव्य जम्बू सवारी जुलूस के साथ होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मैसूर जिला प्रभारी मंत्री एच.सी. महादे...

सितम्बर 22, 2025 1:22 अपराह्न

views 23

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी दरों में बड़ी कटौती और सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी दरों में बड़ी कटौती और सुधारों के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से यानी नवरात्रि के पहले दिन से, पूरे देश म...

सितम्बर 22, 2025 11:54 पूर्वाह्न

views 42

लद्दाख महोत्सव की भव्य शुरुआत, लेह में सांस्कृतिक झांकियों और आयोजन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वार्षिक लद्दाख महोत्सव भव्यता और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ लेह में शुरू हुआ। पर्यटन को बढ़ावा देने देने वाले सांस्कृतिक उत्सव के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक दलों और कलाकारों के सांस्कृतिक झांकियों का आयोजन किया गया। समारोह में लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत, कला, संगीत, खेल, धार्मिक और सामाजिक परंपरा...

सितम्बर 22, 2025 9:14 पूर्वाह्न

views 29

असम में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के लिए मतदान शुरू

असम में, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस क्षेत्र में पांच ज़िले - कोकराझार, बक्सा, चिरांग, उदलगुरी और तामुलपुर शामिल हैं। चालीस सदस्यों वाली परिषद के चुनाव के लिए तीन हजार तीन सौ उनसठ केंद्रों पर सुबह साढ़े सात बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 26 लाख उनहत्‍तर हजार मतदा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला