राज्‍य समाचार

सितम्बर 20, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 41

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार के दौरे पर रहेंगी। वे लगभग इसी समय गया जी पहुंच रही हैं। वे विष्णुपद मंदिर में पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी।   गयाजी में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पिंडदान और तर्पण करने आ रहे हैं।

सितम्बर 19, 2025 1:51 अपराह्न

views 108

पंजाब: सरकार ने 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया

पंजाब सरकार ने 26 से 29 सितंबर तक पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य राज्य में बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करना और बाढ़ से हुए नुकसान से संबंधित नियमों में कई संशोधन पेश करना है। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवज़े से संबंधित नए कानून भी पेश किए जाएँगे।   ब...

सितम्बर 19, 2025 1:34 अपराह्न

views 72

पंजाब में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन: कृष्णपाल गुर्जर

केन्‍द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पंजाब के कई इलाकों में बांध टूटने और बाढ़ आने का एक बड़ा कारण अवैध खनन है। उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया है कि सत्ता के कुछ लोग खनन में शामिल हैं। श्री गुर्जर, बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर हैं। उन्‍होंने बाढ़ प्...

सितम्बर 19, 2025 1:19 अपराह्न

views 32

केरल में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए 1,346 करोड़ रुपये आवंटित किए गए: राजीव रंजन सिंह

केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बताया है कि केरल में मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए 1,346 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वे आज तिरुवनंतपुरम में ब्लू टाइड्स केरल यूरोपीय संघ कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। इसका उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए मत्स्य पालन सुनिश्चित ...

सितम्बर 19, 2025 1:02 अपराह्न

views 47

जम्मू-कश्मीर: बडगाम से कटरा के लिए 3 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी पहली विशेष ट्रेन

जम्मू-कश्मीर में, रेलवे अधिकारियों ने आज जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए बडगाम से कटरा के लिए पहली विशेष ट्रेन चलाई। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता के अनुसार, यह सेवा आज से 3 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी।   यह 15 दिनों तक प्रतिदिन चलेगी। राजमार्ग बंद होने के दौरान ...

सितम्बर 19, 2025 12:37 अपराह्न

views 1.2K

बिहार: राज्य महिला आयोग का आज 24वाँ स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया समारोह उद्घाटन

बिहार राज्य महिला आयोग आज अपना 24वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया। उन्‍होंने राज्य महिला आयोग की एक विशेष वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। इस सुविधा से अब महिलाएं आयोग में अपनी शिकायतें ऑ...

सितम्बर 19, 2025 12:32 अपराह्न

views 76

छत्तीसगढ़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कथित शराब घोटाले में सेवानिवृत्त आई ए एस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने कथित शराब घोटाले में एक सेवानिवृत्त आई ए एस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया है। राज्य आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को घोटाले को अंजाम देने और संचालित करने में सिंडिकेट की मदद करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया...

सितम्बर 19, 2025 12:03 अपराह्न

views 55

पुद्दुचेरी: पी.वी.आर. सिनेमा में शुरू हुई ‘चलो जीते हैं’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग, दर्शकों में दिखा उत्साह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 75वें जन्मदिन समारोह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लघु फिल्म 'चलो जीते हैं' देशभर में दिखाई जा रही है। पुद्दुचेरी के पी.वी.आर. सिनेमा में कल रात फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और जनता पहले शो में शामिल हुए।   फिल्म ...

सितम्बर 19, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 50

मध्‍य प्रदेश: मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा, फिल्‍म -चलो जीते हैं एक आदर्श फिल्‍म है, जो हमे अतीत से वर्तमान में लाती है

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बालकाल की परिस्थितियों पर आधारित फिल्‍म -चलो जीते हैं एक आदर्श फिल्‍म है, जो हमे अतीत से वर्तमान में लाती है।   मुख्‍यमंत्री ने कल शाम अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ यह फिल्‍म देखी। उन्‍होंने कहा कि प्र...

सितम्बर 19, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 24

केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति – दिशा की बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद जिला प्रशासन को केंद्रीय योजनाओं के समय पर प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर नागरिक समस्याओं का समाधान करना होगा। श्री रेड्डी ने हैदराबाद में जिला विकास स...