राज्‍य समाचार

सितम्बर 25, 2025 6:34 पूर्वाह्न

views 24

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य के 26 सितम्‍बर से खुलने की घोषणा की

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य के 26 सितम्‍बर से खुलने की घोषणा की। शुरुआत में, उद्यान का बागोरी रेंज खोला जाएगा। कोहोरा रेंज के अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में खुलने की संभावना है और हाथी सफारी 1 नवंबर से शुरू होगी।

सितम्बर 24, 2025 2:02 अपराह्न

views 28

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर ज़िले के म्हाडा तालुका के निमगांव और सिना दरफ़ल गांव में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह सोलापुर ज़िले के म्हाडा तालुका के निमगांव और सिना दरफ़ल गांव में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वे लातूर और धाराशिव ज़िलों में भी बाढ़ की स्थिति जायजा...

सितम्बर 24, 2025 1:29 अपराह्न

views 35

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात कर पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर राज्‍य की सुरक्षा और विकास संबंधी चिंताओं पर चर्चा की।   सूत्रों के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में,...

सितम्बर 24, 2025 12:36 अपराह्न

views 24

पंजाब में बाढ़ की स्थिति स्थिर, सभी राहत शिविर खाली कर घर लौटे लोग

पंजाब में बाढ़ की स्थिति अब स्थिर हो गई है। सभी 219 राहत शिविरों में रह रहे लोग अपने घरों को लौट गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बाढ़ के कारण 57 लोगों की मृत्‍यु हुई है। इससे पूरे राज्य में दो हजार पांच सौ पचपन गाँव विशेषकर सीमावर्ती ज़िले प्रभावित हुए हैं। दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को भी नुकसान...

सितम्बर 24, 2025 1:57 अपराह्न

views 29

पंजाब में एआई आधारित जांच उपकरणों की शुरुआत, कैंसर और आंखों की बीमारियों के शुरुआती निदान में मदद

पंजाब ने पहले ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जांच उपकरणों की शुरुआत की है जिससे स्‍तन कैंसर, सर्वाइकल केंसर और आंखों से जुड़ी रिफ्रेक्टिव त्रुटियों के शुरुआती निदान में मदद मिलेगी। भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद के राष्‍ट्रीय केंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार 2024 में पंजाब में केंसर के 42, 22...

सितम्बर 24, 2025 1:57 अपराह्न

views 44

नागालैंड विश्वविद्यालय के चार संकाय सदस्यों को प्रतिष्ठित ‘विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची’ में शामिल किया गया

नागालैंड विश्वविद्यालय के चार संकाय सदस्यों को प्रतिष्ठित 'विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची' में शामिल किया गया है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर द्वारा तैयार इस सूची में 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप- क्षेत्रों में सर्वोच्च वैश्विक प्रभाव वाले शोधकर्ता शामिल हैं।   इन स...

सितम्बर 24, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 18

कोलकाता: कई इलाकों में पानी कम होने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य, कुछ इलाकों में जलभराव अभी भी जारी

कोलकाता में अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कई इलाकों में पानी कम हो गया है। हालाँकि कुछ इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। शहर के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएँ सामान्य हैं और बस सेवाओं में सुधार हो रहा है। मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है, लेकिन कोलकाता में...

सितम्बर 24, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 199

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया; 87% पात्र परिवारों में कम से कम एक सदस्य के पास अब कार्ड, राज्य बना देश में नंबर 1

उत्तर प्रदेश ने कल आयुष्मान भारत दिवस मनाया, जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया। राज्य भर में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया जहां आयुष्मान कार्ड जारी किए गए, जिससे उत्तर प्रदेश देश में कार्ड वितरण के मामले में शीर्ष राज्य बन गया। 87% पात्र ...

सितम्बर 24, 2025 8:18 पूर्वाह्न

views 85

पश्चिम बंगाल में रातभर बारिश से 10 लोगों की मौत, कोलकाता में हालात गंभीर

पश्चिम बंगाल में रात भर हुई बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। राजधानी कोलकाता भी इसके गंभीर प्रभावों का सामना कर रही है। पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में रात भर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे व्यापक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और दस लोगों की जान चली गई। कोलकाता में करंट लगने से 8 लोगों की म...

सितम्बर 24, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 35

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, वहीं पश्चिम बंगाल में रात भर हुई बारिश से मृतकों की संख्या बढ़कर दस हुई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। तेज वर्षा और लोअर टेरना परियोजना से पानी छोड़े जाने के कारण टेरना नदी में बाढ़ आ गई है। जिससे लातूर जिले के औसा तालुका का एक गाँव बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई घर जलमग्न ...