अप्रैल 30, 2026 8:29 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र विधानपरिषद की 9 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

महाराष्ट्र विधानपरिषद की नौ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना-यूबीटी के उम्मीदवारों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किए।
भाजपा के सुनील करजाटकर, माधवी नाइक, संजय भेंडे, विवेक कोल्हे और प्रमोद जठार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
 
 
एक सीट के उपचुनाव के लिए प्रज्ञा सातव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल और आशीष शेलार उपस्थित थे।
 
 
विधान परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी। चुनाव 12 मई को होंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला