अप्रैल 6, 2026 6:55 अपराह्न

printer

गोवा के पोंडा उपचुनाव में प्रचार तेज, दलों ने झोंकी ताकत

गोवा के पोंडा विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है और प्रमुख राजनीतिक दल क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन के बाद इस क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रह है। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेतृत्व, मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यापक प्रचार में लगाया है।

इस बीच, कांग्रेस ने जनसभाओं, छोटी सभाओं और मतदाताओं से सीधे संपर्क पर ध्यान केंद्रित किया है। आम आदमी पार्टी ने बड़े पैमाने पर घर-घर जाकर प्रचार किया है।

o9 अप्रैल, 2026 को होने वाले उपचुनाव में भाजपा से रितेश रवि नाइक, कांग्रेस से डॉ. केतन भाटिकर और आम आदमी पार्टी से गीतेश नाइक उम्मीदवार हैं। मतगणना चार मई को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला