अप्रैल 5, 2026 8:36 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के धर्मनगर उपचुनाव से पहले प्रचार तेज, बारिश-तूफान के बीच दलों की सक्रियता

त्रिपुरा में धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को होने वाले उपचुनाव से पहले चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। भारी बरसात और तूफान के बावजूद राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार जाहर चक्रवर्ती के समर्थन में एक बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

इस बीच, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के अमिताभ दत्ता और कांग्रेस के चायन भट्टाचार्य समेत विपक्षी उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त हो जाएगा।