अप्रैल 7, 2026 8:46 पूर्वाह्न

printer

असम में आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार

असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। राज्य की सभी 126 सीटों पर गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा।

आज प्रचार के अंतिम दिन, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह बराक घाटी क्षेत्र में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल भी मतदाताओं तक पहुंचने के अंतिम प्रयास में राज्य भर में कई रैलियां आयोजित करेंगे।