श्रीलंका में आम चुनावों के लिए प्रचार अभियान आज आधी रात को समाप्त हो जाएगा। जिसके साथ ही हर तरह की चुनावी गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। श्रीलंका में 14 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे के बीच 13 हजार 400 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
इस दिन 1 करोड 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। श्रीलंका में चुनाव प्रक्रिया के लिए लगभग 75 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।