नवम्बर 16, 2025 7:56 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम के लिए प्रचार अभियान शुरू

 

राजधानी में दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्‍याशियों के साथ प्रचार शुरू कर दिया है।

   

भारतीय जनता पाटी ने आज प्रदेश कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्‍यक्षता दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने की। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता सहित अन्‍य कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहें। वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठनात्मक मजबूती पर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए।

  

  वहीं, आम आदमी पार्टी भी उपचुनाव के लिए विनोद नगर वार्ड-198 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जनसंपर्क कर रही है और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

 

   दूसरी ओर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी उपचुनाव को लेकर चांदनी चौक और चांदनी महल वार्ड मे बैठक आयोजित की। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव इसी महीने की 30 तारीख को होने हैं।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला