दिसम्बर 10, 2025 2:19 अपराह्न

printer

थाईलैंड के साथ सीमा संघर्ष के कारण कंबोडिया में 1 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं पलायन

थाईलैंड के साथ सीमा संघर्ष के चौथे दिन एक लाख से अधिक कंबोडिया के ग्रामीण लोग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पलायन कर चुके हैं। कंबोडिया के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विस्थापित लोगों में शिशु, बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, बुज़ुर्ग और दिव्यांग शामिल हैं।

 

रक्षा मंत्रालय की अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने कल बताया कि थाईलैंड की सेना ने रविवार दोपहर से आज सुबह तक कंबोडिया के सैन्य ठिकानों और नागरिक इलाकों पर हमला करने के लिए एफ-16 लड़ाकू विमानों सहित भारी और विनाशकारी हथियारों का इस्तेमाल किया। रिपोर्टों के अनुसार, इस संघर्ष में कंबोडिया के 7 नागरिक मारे गए और 20 घायल हो गए।