मार्च 31, 2026 8:31 अपराह्न

printer

कंबोडिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी पर सख्ती, सांसदों ने आजीवन कारावास वाला कानून सर्वसम्मति से पारित किया

कंबोडिया में, सांसदों ने सर्वसम्मति से नया कानून पारित किया है। इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों को आजीवन कारावास की सजा देना है। संसद के सभी 112 सदस्यों ने कानून को मंजूरी दी है। यह कानून लाभदायक, अवैध उद्योग को लक्षित करता है जिसने देश को साइबर अपराध का वैश्विक केंद्र बना दिया है। संसद में न्याय मंत्री केउत रिथ ने कहा कि हजारों लोगों को फर्जी नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी केंद्रों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। श्री केउत ने सांसदों से कहा कि यह अपराध सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। यह कानून सीनेट द्वारा समीक्षा और राजा नोरोडोम सिहामोनी द्वारा अंतिम मंजूरी के लिए लंबित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला