राज्य सरकार के विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में आज राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस क्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पलामू में ध्वजारोहण किया और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, नगर विकास मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह में झंडोतोलन के बाद जनता को सम्बोधित करते हुए मईयाँ सम्मान योजना की चर्चा की। इधर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने लोहरदगा, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने गुमला में ध्वजारोहण किया। उधर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पाकुड़ में ध्वजारोहण के बाद बेहतर सेवा देने वाले अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मिली जुली परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने अमर शहीदों की बेदी पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
Site Admin | अगस्त 15, 2025 5:47 अपराह्न | Cabinet ministers | districts and took the salute of the parade | Jharkhand hoisted the national flag
झारखंड के कैबिनेट मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली