जुलाई 8, 2025 8:45 अपराह्न

printer

दिल्ली कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को दी मंजूरी

दिल्ली मंत्रिमंडल ने राजधानी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी है। सरकार ने शहर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले स्मार्ट क्लासरूम को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये निर्णय लिए गए।

मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने व्यापक डिजिटल क्लासरूम विस्तार योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 75 मुख्‍यमंत्री श्री विद्यालयों में दो हजार 446 स्मार्ट ब्लैकबोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने कक्षा 9 से 12 तक के लिए पांच चरणों में 18 हजार नौ सौ 66 अतिरिक्त स्मार्ट क्लासरूम बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इससे 2029-30 तक स्मार्ट क्लासरूम की संख्या 21 हजार से अधिक हो जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला