मई 13, 2026 6:33 अपराह्न

printer

कैबिनेट ने अहमदाबाद-सरखेज -धोलेरा सेमी हाई-स्पीड दोहरी लाइन परियोजना को मंजूरी दी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने लगभग 20,667 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद-सरखेज – धोलेरा सेमी हाई-स्पीड दोहरी लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि भारतीय रेलवे की यह पहली सेमी हाई-स्पीड परियोजना होगी। इसे स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना का यह खंड अहमदाबाद, धोलेरा एसआईआर, आगामी धोलेरा हवाई अड्डे और लोथल राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद को धोलेरा से जोड़ने से यात्रियों का यात्रा समय कम होगा, जिससे दैनिक आवागमन और एक ही दिन में वापसी यात्राएं आसान हो सकेंगी।
 
श्री वैष्णव ने बताया कि यह सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना न केवल दो शहरों को करीब लाएगी, बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोगों को भी एक-दूसरे के निकट लाएगी।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना होने के नाते, यह देश भर में चरणबद्ध तरीके से सेमी हाई-स्पीड रेल के विस्तार के लिए एक अग्रणी मॉडल के रूप में कार्य करेगी। यह परियोजना 2030-31 तक पूरी हो जाएगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला