मई 13, 2026 4:48 अपराह्न

printer

कैबिनेट ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं के लिए संवर्द्धन योजना को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 37,500 करोड रुपये की लागत से कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं के लिये संवर्द्धन योजना मंजूर की है। केन्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने मीडिया को बताया कि यह योजना भारत के कोयला और लिग्‍नाइट गैसीकरण कार्यक्रम को गति देने की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है। इस योजना का उद्देश्‍य लगभग 7.5 करोड टन कोयले और लिग्‍नाइट के गैसीकरण के लिए सिन्गैस और संबंधित उत्‍पादन के लिए नई कोयला और लिग्‍नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को प्रोत्‍साहित करना है। उन्‍होंने कहा कि योजना के तहत अनुमानित निवेश 3 लाख करोड रुपये का होगा।

श्री वैष्‍णव ने कहा कि संयंत्र और मशीनरी की लागत के अधिकतम 20% के बराबर वित्‍तीय प्रोत्‍साहन उपलब्‍ध कराया जाएगा तथा चयन पारदर्शी और प्रतिस्‍पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्‍यम से होगा।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला