मई 20, 2025 6:52 अपराह्न

printer

बलूचिस्तान की मानवाधिकार संस्था बीवाईसी ने वजीरिस्तान में पाकिस्तान सरकार द्वारा किए गए पश्तून नरसंहार की कड़ी निंदा की

बलूचिस्तान की मानवाधिकार संस्था बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) ने वजीरिस्तान में पाकिस्तान सरकार द्वारा किए गए पश्तून नरसंहार की कड़ी निंदा की है। बीवाईसी ने कहा कि वह नागरिकों के घरों पर ड्रोन हमलों, बच्चों के क्रूर नरसंहार और उत्तरी वजीरिस्तान में पश्तून नरसंहार की कड़ी निंदा करती है। संस्‍था ने एक बयान में कहा कि पिछले कई दशकों से पश्तून दमन, हिंसा और सैन्य क्रूरता का शिकार रही है। आज न केवल बलूच और पश्तून राष्ट्र, बल्कि पूरा क्षेत्र दमन, राजनीतिक नेताओं के जबरन गायब होने, सैन्य क्रूरता का सामना कर रहा है। बलूचिस्तान मानवाधिकार संस्था ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पाकिस्तान बलूच राष्ट्र को मिटाने की कोशिश कर रहा है और दशकों से गोलियों और झूठ के जरिए बलूच लोगों को निशाना बना रहा है। बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग ने गिरफ़्तार कर लिया है। मार्च में संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने मांग की थी कि पाकिस्तान हिरासत में लिए गए बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करे और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई बंद करे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला