मई 4, 2026 7:12 अपराह्न

printer

उपचुनाव: भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की, कांग्रेस को दो और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक सीट मिली

पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को दो और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक सीट मिली है। गुजरात की उमरेठ सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने कांग्रेस के भ्रुगराज सिंह को 30 हजार 743 मतों के अंतर से हराया। महाराष्‍ट्र की राहुरी सीट पर भाजपा के अक्षय शिवाजीराव करदिले को जीत मिली है। उन्‍होंने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुकाटे गोविंद खांडु को एक लाख 12 हजार 587 मतों से हराया।

नागालैंड में कोरीडांग सीट पर भाजपा के दाओचियर इम्‍चेन विजयी रहे हैं। उन्‍होंने निर्दलीय उम्‍मीदवार तोशिकाबा को तीन हजार एक सौ 23 मतों के अंतर से हराया। त्रिपुरा में धर्मनगर सीट से भाजपा के जाहर चक्रवर्ती को जीत मिली है।  कर्नाटक में बागलकोट सीट से कांग्रेस के उमेश हुलप्‍पामेदी को जीत मिली है। उन्‍होंने भाजपा के उम्‍मीदवार को हराया। कर्नाटक में ही दावनगिरि दक्षिण सीट से कांग्रेस के समर्थ सामनूर मल्लिकार्जुन चुनाव जीत गए हैं। महाराष्‍ट्र में बारामती सीट पर उपचुनाव में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुनेत्रा अजीत पवार विजयी रही हैं।

 

   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला