मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 25, 2024 8:20 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ होंगे 48 विधानसभा और दो संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव 

 
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 48 विधानसभा और दो संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। वहीं, राजस्थान में सात, पश्चिम बंगाल में छह, असम में पांच, बिहार और पंजाब में चार-चार, कर्नाटक में तीन, केरल और मध्य प्रदेश तथा सिक्किम में दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़, गुजरात, मेघालय और उत्तराखंड में भी एक-एक सीट के लिए उपचुनाव होंगे।
 
केरल में वायनाड और महाराष्ट्र में नांदेड़ संसदीय क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव होंगे। नांदेड़ लोकसभा सीट और केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। जबकि, शेष सीटों के लिए मतदान 13 नवंबर को होंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।