मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 5, 2025 10:01 अपराह्न | Amarnathji | Jammu | Shri Amarnath Yatra

printer

श्री अमरनाथजी यात्रा के तीसरे शाम पांच बजे तक 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथजी पवित्र गुफा के किए दर्शन

श्री अमरनाथजी यात्रा के तीसरे दिन आज शाम पांच बजे तक बीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथजी पवित्र गुफा के दर्शन किए। तीन जुलाई को शुरू हुई 38 दिनों की श्री अमरनाथजी की वार्षिक यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। यह यात्रा दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के नुनवान पहलगाम और मध्‍य कश्‍मीर के गांदरबल जिले के बालतल आधार शिविर के दो मार्गों से हो रही है।

इससे पहले जम्‍मू में आज सुबह भगवती नगर आधार शिविर से दो अलग-अलग जत्‍थों में तीन सौ बारह वाहनों के माध्‍यम से पुरुष, महिलाएं, बच्‍चों, साधुओं और साध्वि‍यों सहित छह हजार नौ सौ से अधिक तीर्थयात्रियों का चौथा जत्‍था रवाना हुआ। ये तीर्थयात्री कश्‍मीर क्षेत्र में आज शाम तक अपने-अपने आधार शिविरों में पहुंच गए।

पवित्र गुफा, बर्फ से स्‍वत: निर्मित शिवलिंग के लिए जानी जाती है। यह गुफा कश्‍मीर क्षेत्र के हिमालय में 12 हजार 756 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने कहा कि श्री अमरनाथजी यात्रा के लिए समूचे जम्‍मू-कश्‍मीर में उत्‍साह का वातावरण है।  

तीर्थयात्री दोनों मार्गों पर सभी प्रकार के प्रबंध, सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण पर अपनी प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला