बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर व्यक्तिगत बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 आज से असम के गुवाहाटी में शुरू हो रही है। भारत वर्ष 2008 के बाद दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है।
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और रक्षिता रामराज को शुरुआती दौर में बाई मिली है। यानी वे टूर्नामेंट के पहले दौर में नहीं खेलेंगी और सीधे दूसरे दौर में प्रवेश करेंगी। पुरूष सिंग्लस में, रौनक चौहान और सूर्याक्ष रावत को भी पहले दौर में बाई मिली है।
मिक्स्ड डबल्स में भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो, तथा लालरामसांगा सी. और तारिणी सूरी की जोड़ियां भारत का नेतृत्व करेंगी।