मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 10, 2024 11:35 पूर्वाह्न

printer

पंजाब और हरियाणा को विकास में पीछे छोड़ेगा बुंदेलखण्ड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुंदेलखण्ड, पंजाब और हरियाणा को विकास में पीछे छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के साथ ही बीना परियोजना इस क्षेत्र का नक्शा बदल देगी। उन्होंने बुंदेलखण्ड में आईटी पार्क बनाने और सागर में इसी माह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में देश भर के उद्योगपति आने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री कल सागर जिले के बीना में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 332.43 करोड़ रुपए की राशि के अंतरण एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीना सिंचाई परियोजना से वंचित शेष गाँव को जोड़ा जायेगा। क्षेत्र में अनेक नई सड़कें भी बनाई जाएंगी। बीना में गौशाला निर्माण, पॉलीटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई खोलने, 30 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण, मंडी बामौरा-विदिशा मार्ग पर आरओबी का निर्माण, नगरपालिका क्षेत्र बीना का विस्तार, खिमलासा को पूर्ण तहसील बनाने, बीना नगरपालिका के विकास कार्य के लिये 5 करोड़ रूपये, 9 समूह नलजल योजनाओं के लिये 2200 करोड़ राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 215 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।