संसद का बजट सत्र आज समाप्त हो रहा है। राज्यसभा में आज आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा होने की संभावना है।
बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक हुआ था। सत्र का दूसरा चरण 8 मार्च से शुरू हुआ। पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और 2026-27 के केंद्रीय बजट पर चर्चा हुई।
दूसरे चरण में संसद ने वित्त विधेयक 2026 और विनियोग -संख्या 2 विधेयक 2026 को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान संसद के दोनों सदनों में पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न स्थिति पर सरकार का पक्ष रखा था।