सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान पूर्णम कुमार शॉ आज सुबह भारत लौट चुके हैं। 23 अप्रैल को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद पूर्णम कुमार साव को पाकिस्तानी रेंजरों ने गिरफ्तार कर लिया था। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों ने उनकी वापसी की पुष्टि की। सूत्रों ने कहा कि उन्हें अमृतसर के अटारी संयुक्त सीमा चौकी के जरिए सुपुर्द किया गया है। उन्हें सौंपने का काम शांतिपूर्ण और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया है।
गिरफ्तार किए जाने के दौरान वे सीमा बाड़ के निकट काम कर रहे किसानों की रक्षा करने वाली टीम का हिस्सा थे। और ब्योरे की प्रतिक्षा है।