सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने आज मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चरण-एक परिसर की तैयारियों की समीक्षा के लिए दूसरी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने आगामी आईआईसीटी गोरेगांव केंद्र के लिए एक बोर्ड समीक्षा बैठक भी आयोजित की, जो वर्तमान में मुंबई में फिल्म सिटी में निर्माणाधीन है।
सचिव ने कहा कि चरण-एक परिसर जुलाई 2025 तक शुरू होने की संभावना है। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री की उपस्थिति में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियाँ अगस्त 2025 तक शुरू होने की संभावना है।
गोरेगांव परिसर के बारे में, श्री जाजू ने कहा कि निर्माण अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का भी दौरा किया।