अप्रैल 5, 2026 7:20 पूर्वाह्न | #Rajasthan #BRO #ProjectChetak #FoundationDay #IndianArmy #Defence

printer

बी.आर.ओ. ने मनाया “चेतक परियोजना” का 47वां स्थापना दिवस 

सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) की चेतक परियोजना ने कल राजस्थान के बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 1980 में आज ही के दिन स्थापित इस परियोजना ने राजस्थान, पंजाब और उत्तरी गुजरात में बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि बीआरओ द्वारा निर्मित बुनियादी ढांचा सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास में भी योगदान दे रहा है।