जनवरी 15, 2026 10:54 पूर्वाह्न

printer

ब्रिटिश कोलंबिया: कम मात्रा में ड्रग्स रखने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने की पायलट परियोजना बंद

ब्रिटिश कोलंबिया ने कम मात्रा में ड्रग्स रखने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने के अपने तीन साल की पायलट परियोजना को समाप्त कर दिया है। यह फैसला कनाडा की संघीय स्वास्थ्य एजेंसी से विस्तार न मांगने के कारण लिया गया है। ब्रिटिश कोलंबिया की स्वास्थ्य मंत्री जोसी ओसबोर्न ने कहा कि लोगों को मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई गई यह नीति अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही।

यह कार्यक्रम जनवरी 2023 में शुरू हुआ था। शुरुआत में वयस्कों को कुछ ड्रग्स की ढाई ग्राम तक मात्रा रखने की अनुमति थी, लेकिन 2024 में इसे और सख्त कर दिया गया और ड्रग्स रखने की सीमा निजी घरों और अनुमोदित स्थानों तक सीमित कर दी गई। इस वर्ष 31 जनवरी को ड्रग्स रखने की नीति समाप्त होने जा रही है।