ब्रिटेन ने मॉरिशस को चागौस द्वीपों की सम्प्रभुता सौंपने की योजना को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है। यह फैसला अमरीका के इस योजना से समर्थन वापस लेने के बाद लिया गया। ब्रिटेन की सरकार ने आज कहा कि संसद में समझौते को मंजूरी देने वाला कानून समय की कमी के कारण पारित नहीं हो सका और इसके 13 मई को शुरू हो रहे संसद के अगले सत्र में पारित होने की सम्भावना कम है। ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि यह समझौता अमरीका के समर्थन से ही आगे बढ़ेगा और अमरीका तथा मॉरिशस के साथ समझौते के लिए बातचीत चल रही है।
News On AIR | अप्रैल 11, 2026 7:25 अपराह्न
ब्रिटेन ने मॉरिशस को चागौस द्वीपों की सम्प्रभुता सौंपने की योजना को अनिश्चित काल के लिए रोका