जनवरी 15, 2026 1:28 अपराह्न

printer

ईरान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते ब्रिटेन ने अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद किया

ब्रिटेन ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों पर हिंसक कार्रवाई के बाद बढ़ते तनाव और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए तेहरान में अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और सभी राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुला लिया है। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तेहरान में ब्रिटिश दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और अब यह अन्‍य स्‍थान से काम करेगा।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब क्षेत्रीय अस्थिरता चरम पर है और ऐसी खबरें हैं कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान पर संभावित सैन्य हमलों पर विचार कर रहे हैं। ब्रिटेन की यह घोषणा अमरीका द्वारा कतर के अल उदैद वायु अड्डे से अपने कुछ कर्मियों को निकालने के निर्णय के बाद आई है। ये पश्चिम एशिया में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। इससे पहले, ईरान में अमरीकी दूतावास ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी थी।