दिल्ली के अधिकतर इलाकों में आज तेज धूप देखने को मिली, जिससे शहरवासियों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने, हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।