जुलाई 11, 2025 2:11 अपराह्न

printer

ब्राजील के राष्‍ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा- अगर अमेरिका लगाएगा टैरिफ तो हम भी देंगे जवाब

ब्राजील के राष्‍ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि अगर अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ब्राजील की वस्‍तुओं पर 50 प्रतिशत आयात शुल्‍क लगाएंगे तो अमरीका पर भी जवाबी शुल्‍क लगाया जाएगा। श्री ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्‍ट्रपति जैर बोल्‍सोनारो के खिलाफ आपराधिक मुकदमे को लेकर रोष व्‍यक्‍त करते हुए ब्राजील पर 50 प्रतिशत आयात शुल्‍क लगाने की घोषणा की थी।

 

इससे श्री ट्रंप और ब्राजील के राष्‍ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच राजनीतिक तनाव उत्‍पन्‍न हो गया है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब ब्राजील के पूर्व राष्‍ट्रपति जैर बोल्‍सोनारो पर तख्‍तापलट के आरोप में मुकदमा चल रहा है। इसने इन अटकलों को तेज कर दिया है कि श्री ट्रंप आर्थिक चुनौतियों से निपटने के बजाय एक राजनीतिक पार्टी को समर्थन दे रहे हैं।