रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने कहा है कि वर्ष 2025-2026 के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस का राजस्व पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। संगठन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लखनऊ में नये केन्द्र में परिचालन शुरू होने के एक वर्ष के भीतर ही मिसाइलों का उत्पादन शुरू हो गया है। संगठन ने कहा कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस को वर्ष 2025-26 में चार हजार करोड़ रुपये के दो निर्यात अनुबंध मिले हैं। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रक्षा निर्यात का महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो रहा है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस सशस्त्र बलों की सभी आवश्यकताओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर रहा है।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 10:09 अपराह्न | DRDO
वर्ष 2025-2026 के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस का राजस्व 5200 करोड़ रुपये से अधिक हुआ: डीआरडीओ