जुलाई 7, 2024 9:08 अपराह्न | असम-बाढ़

printer

ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर

असम में पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ से आठ और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में बाढ में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 218 लोगों को बचाया है।

ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 53 हजार लोगों ने 269 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। राज्य सरकार ने 361 राहत वितरण केंद्र खोले हैं।