सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले निवासियों के लिए 135 फीट चौड़े बांध और सीमा निगरानी चौकियों के विकास के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की धनराशि जारी कर दी है। गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने धनराशि प्राप्त होने की पुष्टि की और कहा कि कुछ दिनों में संबंधित उपायुक्तों द्वारा वैध भूमि मालिकों को यह राशि वितरित कर दी जाएगी। इस घोषणा से लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे निवासियों को राहत मिलेगी।
Site Admin | अक्टूबर 27, 2025 11:55 पूर्वाह्न
जम्मू, कठुआ और सांबा में सीमा बांध भूमि मुआवजा जारी