दिसम्बर 9, 2025 9:49 अपराह्न | borderclashes | Cambodia | secondday | Thailand

printer

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष दूसरे दिन भी जारी

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष दूसरे दिन भी जारी रहा। आज यह संघर्ष नए मोर्चों पर फैल गया। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी का आरोप लगाया। थाइलैंड ने अपने नियोजित सैन्य अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सैनिकों के पास आज रक्षात्मक कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और उसने थाईलैंड पर नागरिक आवासीय क्षेत्रों को तोपखाने के गोले से अंधाधुंध निशाना बनाने का आरोप लगाया। थाईलैंड ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।