दिल्ली शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज प्रेम नगर, बाल उद्यान रोड, मिलाप नगर, ईस्ट उत्तम नगर, रामदत्त एन्क्लेव और इंदिरा पार्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़क, लेन तथा ड्रेनेज से जुड़े अनेक विकास कार्यों का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सूद ने कहा कि इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर नागरिकों को बेहतर और सुगम जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य केवल विकास की घोषणा करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि इन विकास कार्यों का प्रभाव हर गली और हर मोहल्ले तक पहुंचे। श्री सूद ने यह भी कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग के साथ, उनकी सरकार हर क्षेत्र में सुविधाओं के समान विकास और विस्तार को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर ठोस कार्य करती रहेगी।
News On AIR | मार्च 31, 2026 5:47 अपराह्न
दिल्ली में शहरी विकास को बढ़ावा, मंत्री आशीष सूद ने कई क्षेत्रों में विकास कार्यों का शुभारंभ