जून 20, 2024 9:04 अपराह्न | Bombay Smartock

printer

बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक 77 हजार 479 अंक पर बंद हुआ

बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का संवेदी सूचकांक आज 141 अंक की बढ़त के साथ 77 हजार 479 अंक पर जाकर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 51 अंक ऊपर चढ़कर 23 हजार 567 पर पहुंच गया।

 

विदेशी मुद्रा बाजार में आज रूपया 83 रुपये 64 पैसे के स्‍तर पर बंद हुआ।        

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार के लिए सोना 72 हजार 130 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया और चांदी 90 हजार 799 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर 26 सेंट प्रति बैरल पर थी।