दिसम्बर 5, 2025 5:49 अपराह्न | Baloch citizens

printer

बलूचिस्तान में पांच बलूच नागरिकों के शव बरामद, मानवाधिकार समूहों ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की

बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों से पांच बलूच नागरिकों के शव मिले हैं। इनमें एक अपहृत व्यक्ति के प्रताड़ित अवशेष और गोलीबारी में मारे गए अन्य लोग शामिल हैं। द बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि ये घटनाएं कल पंजगुर, खलीकाबाद और ज़ेहरी ज़िलों में हुईं। इन घटनाओं की निंदा करते हुए, मानवाधिकार संगठन बलूच वॉयस फॉर जस्टिस ने कहा कि पाकिस्तान की नीतियाँ बलूच राष्ट्र में व्यवस्थित नरसंहार को बढ़ावा दे रही हैं। मानवाधिकार संस्था ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से इन घटनाओं की स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय जांच के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया।