जनवरी 14, 2026 8:35 पूर्वाह्न

printer

माली के टिम्बकटू में नौका हादसा, दर्जनों लोगों की मौत

उत्तरी माली के टिम्बकटू में नाइजर नदी के किनारे उतरने की कोशिश कर रही एक नौका चट्टान से टकराकर डूब गई, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई। पूर्व नेशनल असेंबली सांसद अलकैदी टूरे ने इस घटना में 38 लोगों की मौत और 23 लोगों को बचाए जाने की पुष्टि की है।

अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा उपायों के कारण लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद नाव ने रात में तट पर उतरने की कोशिश और इसी कोशिश में नौका चट्टान से टकरा गई।

माली लंबे समय से जिहादी आतंकवादियों से लड़ रहा है और नाइजर नदी पर नौका दुर्घटनाएं आम बात हैं, हालांकि इस घटना में मरने वालों की संख्या असामान्य रूप से अधिक है।