जनवरी 16, 2026 2:29 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों की मतगणना जारी, शुरुआती रूझान में भाजपा–शिवसेना गठबंधन आगे

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के लिए मतगणना जारी है और शुरुआती रूझान भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में जा रहे हैं। 
 
बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 227 में से 115 सीटों पर बढ़त बना ली है। मुंबई में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक नौ उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया जा चुका है। इनमें से शिवसेना ने 4, भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने एक वार्ड जीता है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने भी एक सीट जीती है।
 
दूसरी ओर, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विपक्षी गठबंधन पिछड़ रहें हैं और केवल 68 वार्डों में ही बढ़त बना पाए। कांग्रेस को केवल 10 सीटों पर ही शुरुआती बढ़त मिली।।