जनवरी 29, 2026 12:46 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला: नागर विमानन मंत्रालय

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। कल बारामती में विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री और विमान में सवार चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि विमान दुर्घटना के तुरंत बाद सभी आवश्यक प्रतिक्रिया और जांच तंत्र सक्रिय कर दिए गए थे। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली स्थित विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो-एएआईबी और मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय स्थित- डीजीसीए की टीमें कल दुर्घटनास्थल पर पहुंची थी। एएआईबी के महानिदेशक भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। मंत्रालय ने कहा कि आगे की जांच तेजी से चल रही है।