सितम्बर 4, 2024 1:35 अपराह्न

printer

बिहार के सभी प्रमंडलों में आज से भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत

बिहार में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। इस अभियान के तहत राज्य में एक करोड़ 54 लाख से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश के सभी प्रमंडलों में आज से इस अभियान की शुरूआत होगी। वहीं, कल से जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में पार्टी विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 50 हजार या पिछले विधानसभा चुनाव में प्राप्त वोटों के आधार पर सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला